Breaking News

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

घनश्याम कुमार, बेतिया।
मैनाटाड़। नरकटियागंज रक्सौल रेल खंड पर पुरुषोत्तमपुर हाल्ट से पूरब फाटक संख्या 49 के पास सोमवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक नेपाल के टिहूकी  गांव निवासी महेश पासवान का पुत्र संजय पासवान बताया जाता है। 


घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय पासवान 9:00 वाली ट्रेन 55586 से रक्सौल जाने के लिए चढ रहा था ।उसी दरमियान उसका पैर फिसल गया और देखते देखते संजय पासवान का शरीर दो टुकड़ों में बट गया। मौके पर सूचना मिलते ही नरकटियागंज से जीआरपी अधिकारी व जवान पहुंच मामले की छानबीन की और पंचनामा बनाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.