Breaking News

सरकारी खजाने पर ढाका विधानसभा के बाढ़ पीड़ितों का है पहला हक

राहुल कुमार ।
घोड़ासहन (पूर्वीचम्पारण): ढाका प्रखंड के पिपरा वाजिद निवासी व जदयू नेता विद्यानंद राम के 12 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार सुमन के बाढ़ के पानी में डूबने से हुई असामयिक मौत पर मंगलवार की शाम ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व जदयू नेता राम पुकार सिन्हा ने उनके परिजनों से मिल कर सांत्वना दिया और दुख प्रकट किया साथ ही विकट परिस्थिति में संयम से काम लेने की बात कही। 


श्री सिन्हा ने बताया कि ढाका में बाढ़ पीड़ितों व् पदाधिकारियों के बीच हुए विवाद पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा की पदाधिकारियों को यह बात जाननी चाहिए कि सरकारी खजाने पर पहला हक ढाका विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों का है। जिन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में अपना सब कुछ खो दिया है उन्होंने जिला पदाधिकारी से यह मांग की है कि निर्दोष बाढ़ पीड़ितों को झूठा मुकदमा में फंसाया जा रहा है। वैसे पदाधिकारी पर उचित कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा इस मुद्दों को लेकर वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सारी घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.