Breaking News

पश्चिमी चम्पारण: ध्वस्त एप्रोच पथ का अधिकारियों ने की जांच, अविलंब होगा दुरुस्त

फोटो-  अमित कुमार
मैनाटाँड। सकरौल भंगहा मुख्य पथ में शाहपुर परसौनी के पास रांंगी नदी में आए उफान से पुल के पश्चिमी एप्रोच के ध्वस्त होने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिला समाहर्ता के निर्देश पर बीडीओ राज राजकिशोर प्रसाद शर्मा और सीओ अनिल भूषण ने शाहपुर परसौनी जाकर ध्वस्त एप्रोच पथ की जांच पड़ताल की।

उक्त अधिकारियों ने बताया कि ध्वस्त अप्रोच को भर कर आवागमन बहाल करने के लिए अविलंब प्रयास किए जा रहे हैं। हर हाल में रास्ता को दुरुस्त किया जाएगा। इसका प्रतिवेदन जिला समाहर्ता को भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.