Breaking News

सीतामढ़ी: बाढ़ की विभीषिका ने ली 27 कि जान

मृतक के परिवार को चार लाख का चेक देते जिलाधिकारी
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढी में बाढ की विभीषिका ने अब तक 27 लोगो की मौत की प्रशासनिक पुष्टी हुई है। जिसकी जानकारी डीएम ने मीडिया को दी साथ ही जिले के कुल संभावित चार लाख बाढ प्रभावित परिवारों में से देर शाम तक दो लाख तीन हज़ार सात सौ बारह लोगो का अकाउंट भेरिफाई करते हुये उनके अकाउंट में राहत राशी छ हज़ार भेजी गयी।


जिसकी जानकारी डीएम ने मीडिया को दी साथ ही 27 मौतों में से बारह के परिजनों को चार लाख की मुआवज़े की राशी का चेक भी दे दिया गया। बाक़ी लोगो को भी देने की प्रक्रिया की जा रही है। गौरतलब हो कि डीएम के बाइट के दौरान पच्चीस की ही पुष्टी हुई लेकिन कुछ देर बाद दो और मौतों की प्रशासनिक पुष्टी कर दी गयी जो कि पूरे बिहार में अव्वल है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.