जिलाधिकारी ने बाढ़ के बाद साफ सफाई के लिए कर्मियों को दिया निर्देश, स्वयं ब्लीचिंग पाउडर छिड़क की सफाई का आगाज
![]() |
| ब्लीचिंग पाउडर छिड़कते सीतामढ़ी जिलाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह |
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
बाढ के बाद संभावित बीमारियों की संभावना के मद्देनजर डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने पहले नगर परिषद के सभागार में सभी पार्षदों और सफाईकर्मियो को कई आवश्यक निर्देश देते हुये सभी प्रभावित इलाको की साफ़ सफ़ाई को लेकर चापाकल को संक्रमणमुक्त करने और नालों के सफ़ाई के मद्देनजर ब्लीचिंग के छिड़काव की ना सिर्फ जानकारी दी बल्कि खुद से वार्ड संख्या तेइस मे छिड़काव कर इसका आग़ाज़ भी किया।
वही बाजपट्टी के मधुबन बसहा पुर्वी पंचायत के मुखिया के ख़िलाफ़ मिल रही शिकायतों को लेकर पहले तो ना किया फिर छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से बाढ राहत सामग्री भी बरामद की गयी। जिसके बाद सीओ के बयान पर मुखिया और उनके बेटों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जाँच की बात कही है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.