Breaking News

450 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

दो बाइक को भी जवानो ने किया जब्त ।।

राहुल कुमार, घोड़ासहन। 
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण): भारत नेपाल सीमा से एसएसबी 71वी बटालियन अथमोहान के जवानो ने मंगवार की देर रात्री रेगनिया बॉर्डर से छापेमारी कर नेपाल से बाइक पर शराब की खेप लेकर इंडिया में प्रवेश कर रहे बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक अँधेरे का फायदा उठा बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। 


उक्त करवाई के बारे में जानकारी देते ए कम्पनी अथमोहान के इंस्पेक्टर सह कपंनी कमांडर अभय सिंह ने बताया की पकडे गए युवक की पहचान नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र के 15 वर्षीय नितेश मुखिया के रूप हुई है, जिसके पास से बोरे में रखे 450 बोतल नेपाली कस्तूरी ब्राण्ड शराब बरमद की गयी वही घटनास्थल से दो बाइक भी बरमद की गयी है,जिसकी कीमत लगभग 230000 रूपए आकी गयी है ,पकडे गए युवक एवम् जब्त शराब को उत्पाद विभाग मोतिहारी को हैण्डओवर कर दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.