कर्मी के नहीं रहने पर ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदकों ने किया हंगामा, की शिकायत
मैनाटाँड़ (अमित सागर)। बुधवार को अंचल कार्यालय में ऑनलाइन दाखिल खारिज कराने आए आवेदकों ने उस समय वक़्त हंगामा करना शुरू कर दिया जब इसके लिए प्रतिनियुक्त कर्मी नहीं मिले। दर्जनाधिक संख्या में किसान अपने जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने आए थे।
जब प्रतिनियुक्त कर्मियों नहीं मिले तो इसकी शिकायत एसडीओ चंदन चौहान से की गयी। आवेदक सरोज कुमार, सुभाष प्रसाद, चंदन राम, अयोध्या प्रसाद, जावेद अख्तर, आदि ने बताया कि ऑनलाइन दाखिल खारिज करने के आवेदन लेने के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी हमेशा अपनी ड्यूटी से गायब रहते है। ऐसे मे हम सबको काफी परेशानी हो रही है।
उधर एसडीओ चंदन चौहान ने बताया कि बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा को अविलंब गायब कर्मी की हाजिरी काटते हुए अद्योहस्ताक्षरी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि अपनी ड्यूटी से गायब कर्मी को हर हाल में कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.