Breaking News

पश्चिमी चंपारण: 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को पिलायी गई विटामिन ए की दवा

दवा पिलाते कर्मी
मैनाटाँड़। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को विटामिन ए की दवा बुधवार को पिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक इम्तेयाज और डॉक्टर अजीत कुमार ने बच्चों को दवा पिलाकर किया। 


इस संबंध में सिएससी मैनाटाड़ के चिकित्सक प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि विटामिन ए की दवा 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी सरकारी केंद्रों पर पिलाया गया। उन्होंने बताया कि रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि, कुपोषण में कमी एवं शारीरिक विकास मे सहायक, दस्त एवं खसरा से होने वाली मृत्यु में कमी, आंख के रोगों जैसे रतौधी से बचाव, रक्त बनने में सहायक, श्वसन संबंधी बीमारी की तीव्रता में कमी तथा बाल मृत्यु दर में कमी आदि की फायदा विटामिन ए की दवा पिलाने से होगी। 

बिसीएम अनिल कुमार ने बताया कि  20 जुलाई तक कर्मी गांव टोले मुहल्ले में घर-घर जाकर बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाएंगे ताकि एक भी बच्चा छूट न पाए।वहीं मौके पर सुरेंद्र नाथ गिरि,  महमद मुस्तकीम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.