Breaking News

ड्यूटी से गायब पांच कर्मियों की कटी हाजिरी

मैनाटाँड़ (अमित सागर)। एसडीओ चंदन चौहान के निर्देश पर  बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के गायब पांच कर्मियों की हाजिरी बीडीओ राज राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने काटा। 

बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अंचल के अमीन लक्ष्मण भारती, सहायक यशो मोहन कुमार, प्रखंड कार्यालय के कार्यपालक सहायक मंजीत कुमार, विनय कुमार, अनुसेवक हरेंद्र राउत की हाजिरी काट दी गई है। और इसका प्रतिवेदन कार्रवाई के लिए अनुमंडल कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से गायब कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनहित कामों से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.