Breaking News

सीतामढ़ी: Yoga For Heart थीम पर मनाया गया 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में जिला प्रशासन सीतामढ़ी के तत्वाधान में योग शिविर सह जिला युवा सम्मलेन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता जिला पदाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह 0q8wवैनएवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार एवं अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार , नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्यवक  अभिषेक कुमार गौतम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया |  जिला पदाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने आगंतुकों को संबोधन करते हुए कहा कि पूरा विश्व में इस साल 5वा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसका थीम “Yoga for heart-ह्रदय के लिए योग” है |
योग करते हुए जिलाधिकारी एवं अन्य
योग जीवन का एक प्रमुख हिस्सा है, इससे मनुष्य सभी तरह के रोग, शारीरिक कस्ट एवं मानसिक तनाव से दूर रहता है | उन्होंने पूरे जिला वासियों से नियमित योग करने और पूरे जिला को स्वस्थ एवं रोग मुक्त रहने का अपील किया | वही अनुमंडल पदाधिकारी सदर सीतामढ़ी मुकुल कुमार ने कहा की विकसित समाज के लिए स्वस्थ नागरिक होना अत्यंत आवश्यक है | जिला युवा समन्वयक  अभिषेक गौतम ने भी युवाओ को योग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौपी |
योग कराते योग प्रशिक्षक आचार्य धर्मेंद्र विद्रोही
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक योग गुरु धर्मेंद्र ने सभी लोगो को  आनंदमय संगीत के वातावरण में योग कराया जिसमे प्रतिभागियों ने भी हर्ष एवं उत्साह के साथ प्राणायाम जैसे भस्त्रिका, कपालभाती, अनुलोम- विलोम इत्यादि आसन जैसे पद्मासन, वज्रासन आदि योगाभ्यास किया | कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक ने देश भक्ति का माहौल कायम रखते हुए वन्देमातरम एवं भारत माता की जय के नारे भी लगाए | कार्यक्रम का संचालन प्रातः 5 बजे से शुरू किया गया जिसका अंत धन्यवाद् ज्ञापन का संबोधन करते हुए डीडीसी प्रभात कुमार   ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का इतने बड़े सम्मलेन को भव्य रूप देने के लिए धन्यवाद् दिया एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.