Breaking News

रामगढ़वा: लू लगने से प्रसिद्ध व्यवसायी के पत्नी की मौत

मुकेश कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा वाडं न० 04 के बाजार के प्रसिद्ध दुकान शर्मा तास मीट हाउस के व्यवसायी प्रभु प्रसाद के पत्नी रीना देवी (उम्र-38) को अचानक विगत बुधवार को लू लग जाने के कारण वृस्पतिवार को सुबह में उनकी मौत हो गई।
इस खबर को पृष्ठी करते हुएं मृतका के पुत्र आशिष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विगत बुधवार को चिलचिलाती गर्मी में लू लग जाने के कारण माँ को तेज बुखार होने लगा जिसमें पिता जी और भाईयों के साथ रक्सौल डंकन अस्पताल ले जाया गया, जिसमें अस्पताल के अन्दर प्रवेश करते समय डाँक्टरों ने जाँच के दौरान बताया कि वे जिन्दा नही हैं।
मौत की खबर सुनते ही रामगढ़वा बाजार व वार्ड 04 के सभी ग्रामीण गहरी शोक में डुबे रहें।


वही वार्ड सदस्य पति भुषण कुमार, गुड्डू सर्राफ और मृतका पति प्रभु प्रसाद(शर्मा मीट हाउस) के प्रिय दोस्त लोगो ने मृतका की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया और सैकड़ों की संख्याओं में बाजार वासियों ने मृतका को  श्राद्बिंजलि दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.