Breaking News

योग है समाज का दर्पण ::: सरोज कुमारी

मशरक। सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र सारण  के तत्वावधान से मशरक  प्रखंड के  एजुकेशनल कोचिंग देवरिया में युवा संसद सह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियों समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ   नेहरू युवा केंद्र सारण के सरोज कुमारी  एवं एजुकेशनल कोचिंग देवरिया के शिक्षिक कमलेश सहनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां सहभागी बने।


नेहरू युवा केंद्र के सरोज कुमारी ने बताया कि केंद्र का लक्ष्य पिछड़े व वंचित युवाओं तक पहुंचकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने दहेज़ मुक्त समाज, नशा मुक्त पंचायत, पर्यावरण सुरक्षा, महिला उन्मूलन  जैसें प्रमुख मुद्दों पर बात किया । और बच्चो के बीच योग सिखाया गया। मौके पर कवलपुरा के युवा रंजन यादव ने हर पंचायत में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पंचायत को खुले में शौचमुक्त करने पर बल दिया। विकाश कुमार(सुधा सचिव) ने कहा कि केंद्र का लक्ष्य पिछड़े व वंचित युवाओं तक पहुँचाकर उहे मुख्यधारा से जोड़ना है।कार्यक्रम के मौके पर मनोज कुमार बैठा, दिग्विजय कुमार, अजय यादव  सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.