Breaking News

सारण: टीवी रोग के रोगी के खोज के लियें लगा कैम्प

मशरक। सीबीसीआई कार्ड संस्थान  के सहयोग से मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूर्वी पंचायत के बड़ी मुसहरटोली गांव में यक्ष्मा रोग के संभावित रोगियों की जांच के लिए स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन किया गया।सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि टीवी बीमारी में एक सप्ताह या इससे अधिक समय तक खांसी होना, सीने में दर्द, शाम के समय बुखार लगना, भूख कम लगना, शरीर का वजन धीरे-धीरे कम होना, चिड़चिड़ापन होना इस बीमारी का मुख्य लक्षण है।पूरे जिले में कैम्प लगाकर मुफ्त में इसकी जांच कर दवा दी जाती है।


इस संबंध में मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया था । जिसके कारण मंगलवार के दिन लगें शिविर में सैकड़ों की संख्‍या में लोग उपस्थित हुए। जहां 51मरीजों  को देखा गया जिसमें 25 टीवी रोगियों की टीवी से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य जांच कर दवा व उचित सलाह दिया गया। उन्‍होंने बताया कि मशरक प्रखंड को टीवी मुक्त बनाने के लिए सभी पंचायतों  में इस तरह का शिविर आयोजित कर टीवी रोगियों की खोज कर उन्‍हें चिकित्‍सा उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में  चक्रभूषण सिंह, टीवी प्रयवेक्षक राजकिशोर प्रसाद, मुकेश कुमार, टीवी लैब सहयोगी अनिल कुमार का क्रार्यक्रम सफल कराने में योगदान रहाँ ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.