Breaking News

नल-जल नहीं मिलने एवं वार्ड सदस्या की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा।

पन्नालाल कुमार, सारण।
मंगलवार को गरखा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जलाल बसंत पंचायत वार्ड नंबर-15 के ग्रामीण छात्र नेता राहुल कुमार यादव ने सारण जिलाधिकारी, डीडीसी, बी.डी.ओ गरखा को आवेदन दे वार्ड नंबर-15 में व्याप्त पानी की समस्याओं को जल्द दूर करने एवं वार्ड सदस्या सविता देवी एवं उनके पति की मनमानी पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि वार्ड नंबर-15 में वार्ड सदस्या सविता देवी एवं उनके पति के मनमानी, भ्रष्टाचार के कारण इस वार्ड क्षेत्र का नल-जल योजना सहित अन्य विकास कार्य पुरी तरह बाधित है। चापाकलों से पानी नहीं निकलने के कारण आम से खास तक सभी पीने की पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। 


प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य  अधिकारियों को बार-बार लिखने कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने के कारण आम ग्रामीणों  में काफी आक्रोश है। उन्होनें आरोप लगाया है कि वार्ड सदस्या के मनमानी का आलम यह है कि पहले उन्होंने बगैर आम सभा और बगैर जनता को जानकारी दिए वार्ड सचिव का चुनाव कर लिया। साथ ही पंचायत सचिव के साथ मिलीभगत कर खाता भी खुलवा दिया गया। आम जनता को गलत किए जाने की जानकारी होने पर शिकायत दर्ज करने के बाद किए गए सचिव का चुनाव रद्द कर दिया गया। फिर वार्ड सदस्या को बार-बार कहने, प्रखंड विकास पदाधिकारी को बार-बार लिखने कहने के बाद वार्ड सभा कराई गई और सर्वसम्मति से नये वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन कर नये सचिव का चुनाव किया गया, फीर से वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव का संयुक्त खाता खुला।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

वार्ड का सर्वेक्षण होने के बाद पंचायत के मुखिया के द्वारा पैसे भी डाल दिए गए। अब जब  वार्ड  का विकास कार्य (नल-जल) कराने की बारी आई, वार्ड सदस्या ने उप मुखिया एवं अन्य लोगों के बहकावे में आकर वार्ड क्रियान्वयन समिति  पर गलत कार्य किए जाने को लेकर दबाव बनाया जाने लगा, नल-जल का कार्य किसी खास ठेकेदार को दिए जाने को कहने लगीं। इसके बाद वार्ड सदस्या एवं उनके पति बार-बार धमकी दे बोलते हैं कि अगर नल-जल कार्य की ठेकेदारी मेरे चहते व्यक्ति को नहीं दिया गया तो मैं अपने पद से इस्तीफा देकर वार्ड क्षेत्र का विकास कार्य पूरी तरह बाधित कर दूंगी। वार्ड सदस्या एवं वार्ड सचिव के संयक्त खाता में 45 रोज पहले पैसा आ जाने के बाद भी वार्ड सदस्या की मनमानी के कारण विकास कार्य पूरी तरह बाधित है। 

"
अब शायद वार्ड सदस्या ने इस्तीफा दे दिया है जिससे हमारे वार्ड न0-15 का विकासात्मक कार्य और पूरी तरह बाधित हो गया है। उन्होंने सारण जिलाधिकारी से मांग किया है कि जिला प्रशासन इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए एवं दोषियों के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ हीं वार्ड सदस्या के इस्तीफा दे देने के बाद वार्ड क्षेत्र के विकासात्मक कार्य को गति देने के लिए  वार्ड क्रियान्वयन समिति मुखिया के साथ मिलजुल कर नल-जल सहित अन्य विकाससात्मक कार्य कराए जाने के लिए अधिकृत किया जाए  ताकि बिना विलंब किए वार्ड का विकास कार्य सुचारू ढंग से चल सके एवं पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर आम ग्रामीण जनता को ससमय पानी मिलना सुनिश्चित हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.