समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले एजेंसी व ठेकेदार पर होगी एफ आई आर: उदय जायसवाल
![]() |
| वार्ड सदस्यगण |
रविवार को वार्ड सदस्य संघ की बैठक मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल उदय नगर घोड़ासहन के प्रांगण में प्रखंड सचिव रमेश पासवान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड सदस्य संघ के संस्थापक अध्यक्ष उदय जायसवाल ने कहा कि पंचायत सचिव, मुखिया एवं ठेकेदार के मिलीभगत से राशि निकासी पर वार्ड सदस्य को परेशान किया जा रहा है यदि निर्दोष वार्ड सदस्य को फंसाया गया तो ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा। श्री जायसवाल ने दिए प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यदि कोई एजेंसी या ठेकेदार समय पर कार्य पूरा नहीं करता है तो आंदोलन के साथ उस ठेकेदार पर एफ आई आर करने की बात कही।
इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही यदि बिना किसी जांच के किसी वार्ड सदस्य पर कार्यवाही करती है तो। वही इस बैठक में राजू यादव, उपेन्द्र पासवान, सुरेश यादव, हजारी साह, मनोज सिंह, हाकिम सिंह, शेखर प्रसाद एवं मंजू देवी सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.