विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा-सचिन्द्र सिंह
अजीत कुमार सिंह, कोटवा।
कोटवा प्रखंड के चिउटहा चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर यादव ने की। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कल्याणपुर विधान सभा के विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंडल के सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान का प्रभारी अभय दुबे को बनाया गया है।
प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर यादव ने बताया कि 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोटवा के तीन जगहो पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम को लेकर शिवधर अनूठा उच्च विद्यालय कोटवा में अमित कुमार, जट्टा सिंह उच्च विद्यालय बझिया में राजेश वर्मा, मच्छरगवा उच्च विद्यालय में हरेंद्र महतो को योग दिवस के लिए कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। साथ ही विधायक ने बताया कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सभी बूथ अध्यक्ष बूथ स्तर पर मनायेंगे। मौके पर सुनील शर्मा ,अरुण दुबे, भिरगू पासवान, शशि रंजन सहनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.