घोड़ासहन: ट्रैक्टर से दब कर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
![]() |
| मृतका रागिनी कुमारी |
घोड़ासहन। ट्रेक्टर की ठोकर से एक डेढ़ बर्षीय बालिका की मौत शनिवार की शाम हो गयी , मामला झरौखर थाना क्षेत्र के टोनवा गांव का है मृतका गाँव के ही मुकेश यादव की पुत्री रागनी कुमारी बतायी जा रही है। उक्त सोनालिका ट्रेक्टर झरौखर निवासी नवल किशोर यादव का है, जिसे टोनवा गांव के ही योगी साह नाम का चालक द्वारा चलाया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया गया है। घटना की पुस्टि सम्बंधित क्षेत्र के थाना अध्य्क्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने की ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.