Breaking News

सीतामढ़ी महोत्सव: प्रिया मलिक के गानों पर थिरकते नजर आए पदाधिकारी

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढी महोत्सव समारोह में जैसे जैसे रात बीतती गयी महोत्सव का रंग परवान चढ़ता गया और जब मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या और इंडियन आइडियल से मशहूर प्रिया मलिक स्टेज पर आयी और उनके गाने ने ऐसा शमा बाँधा कि पदाधिकारी भी खुद पर क़ाबू नही रख सके  और स्टेज के सामने ऐसे थिरके कि पूरा पांडाल भौंचक रह गया थिरकने वालों में डीडीसी ,डिप्टी कलेक्टर,श्रम अधिक्षक ,समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

 और ऐसा एक बार नही हुआ चाहे रसके कमर हो या आज फिर जीने की तमन्ना हो कई ऐसे मौके आये जब स्टेज के सामने पदाधिकारी थिरकते नजर आये। वही इसमें उनका हौसलाअफ़जाई करते डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह भी नजर आये और एक बार तो खड़े होकर तालियाँ भी बजाई,देर रात तक चला महोत्सव समारोह अंत मे एक बार फिर लोगों की आग्रह पर मशहूर सिंगर तृप्ति शाक्या के साथ भी डीएम साहब को डूएट सौंग गाना पड़ा ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.