Breaking News

डायभर्सन टूट जाने से परिचालन बाधित

राहुल कुमार, घोड़ासहन (मोतिहारी )

बैरगनिया (सीतामढ़ी) ढाका-बैरगनिया पथ पर लालबकैया नदी के फुलवरिया घाट पर बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव से शुक्रवार की देर रात ध्वस्त हो जाने के कारण सीमावर्ती बैरगनिया का पूर्वी चंपारण जिले से सड़क संपर्क भंग हो गया है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रो में हुई बारिश के बाद लालबकैया नदी में शुक्रवार की देर रात अचानक आई पानी की तेज बहाव से बैरगनिया को पूर्वी चंपारण से जोड़ने वाली डायवर्सन ध्वस्त हो गया।


शनिवार की अहले सुबह से ही सड़क संपर्क भंग होने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है,हालांकि फुलवरिया घाट पर नाव का परिचालन देर से शुरू हुआ बाबजूद सभी लोग नाव से नदी पार कर अपने गंतव्य को जाने से परहेज करते देखे गए चूंकि घाट पर अबतक हुई कई नाव दुर्घटनाओं में कई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.