Breaking News

मुजफ्फरपुर के बाद सीतामढ़ी में भी दर्जनों बच्चे चमकी बुखार से प्रभावित

बच्चों का काल चमकी बुखार आज महावारी का रूप धारण कर लिया है यू चमकी बुखार को यदि यमराज का है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी आपको बता दें मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से अब तक 120 बच्चों से अधिक की मृत्यु हो चुकी है। मुजफ्फरपुर के बाद अब सीतामढ़ी में भी चमकी बुखार के मामले देखे जा रहे हैं।सदर अस्पताल के साथ साथ शहर के अलग अलग शिशुरोग विशेषज्ञों के यहाँ मरीज़ों की संख्या लगातार बढ रही है । जहाँ मन्नत मे चार बच्चों का इलाज चल रहा है तो आशिर्वाद में अब तक दस इंसेफ़्लाइटिस प्रभावित बच्चे आ चुके है। जिनमें से एक को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया तो एक मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र की बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गयी । 



वही रविवार को दो चमकी बुखार के मरीज़ को भर्ती किया गया। जिसमें बैरगनिया के इक़बाल की हालत नाज़ुक बनी हुई है। उक्त जानकारी चिकित्सक अमित कुमार वर्मा ने दी। उधर डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा है कि सीतामढी मे इंसेफ़्लाइटिस को नही बढ़ने देने का वादा किया और कहा कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को एलर्ट पर रखा गया है और हम मुस्तैद हैं। दूसरी ओर बीमार बच्चों के परिजनों की आँखों मे बच्चों की इस भयानक बीमारी की ख़ौफ़ देखी जा सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.