Breaking News

हत्या कांड से दहला सारण, सिवान के एक व्यवसायी की छपरा में दिन-दहाड़े गोलीमार कर हुई हत्या

पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट छपरा।
सुशासन बाबू के राज में भी  सारण जिले में एक बार पुनः जंगल राज सा नजारा दिखने लगा है। हर दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी की हत्या हो ही जा रहा है। बेख़ौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन उन्हें रोकने में विफल नजर आ रही है। छपरा के लोग यहां के SP साहब को "सिंघम" कहते हैं। पर जिस प्रकार से आए दिन हो रही हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही, यह SP साहब और उनकी सेना पर भी सवालिया निशान पैदा कर रहा है।
आज यानी सोमवार की दोपहर 02 बजे के करीब सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग NH722 पर जासो सती के पोखरा के समीप फिर एक व्यक्ति की अज्ञात बाइक सवार बेख़ौफ  अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। मृत व्यक्ति की पहचान सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र ग्यासपुर सिसवा गाँव निवासी 45 वर्षीय व्यवसायी इश्तेयाक अली खान के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार इश्तेयाक अपने परिवार की एक महिला के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जासो सती के पोखरा के पास कुछ अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उन्हें रोका और फिर सिर में गोली मार कर मौके से फरार हो गए।  सर में गोली लगने की वजह से मौके पर ही व्यवसायी की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की खबर दी। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले के जांच में जुट गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दौरान पुलिस की भी लापरवाही देखने को मिली। मृत व्यक्ति के शव को एम्बुलेंस की जगह टैम्पू में ही लादकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंच गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.