Breaking News

बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में काली पट्टी बाँध कर जताया गया विरोध ।।

राहुल कुमार, घोड़ासहन।
सोमवार को नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की घोड़ासहन इकाई द्वारा  पश्चिम बंगाल में हुए चिकित्सकों पर जानलेवा हमले के विरोध में स्थानीय आयुष चिकित्सकों द्वारा अपने-अपने क्लीनिक पर काला पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया गया। घोड़ासहन नीमा इकाई द्वारा घटना की निंदा करते हुए सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग की।


विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से आयुष चिकित्सक डॉ अशोक कुमार, डॉ अयाज अहमद, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ मुकेश कुमार, डॉ शबाना प्रवीण, डॉ अरविंद कुमार, डॉ नेशात अहमद,  डॉ एस सचिव, डॉ वली, डॉ सैफुल्लाह,  डॉ मो. कलीम, डॉ एस पी गुप्ता, डॉ एस पी यादव, डॉ राकेश कुमार, डॉक्टर एनामुल्लाह, डॉ आर प्रसाद सहित दर्जनों डॉक्टर थे , जानकारी नीम के प्रखंड अध्यक्ष डॉ तबरेज आलम ने प्रेस विझपति जारी कर दी ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.