Breaking News

सारण: सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप घायल

मशरक। मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार को    रात्री आठ बजे के करीब सड़क  दुर्घटना में दो  युवक घायल हो गए ।घटना मशरक थाना क्षेत्र के बन्सोही बेसिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन से उनके मोटरसाईकिल में धक्का लग गया  और  वे वहीं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से  घायल हो गए ।घायल युवक  मशरक थाना क्षेत्र के  गोढना गाँव के छोटू साह  (28वर्ष) पिता कन्हैया साह, नागेन्द्र कुमार  (20वर्ष)पिता दशरथ साह  बताये जाते है।

घायल युवक बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली से गौरा  बारात में जा रहें थें । घटनास्थल पर मशरक पुलिस जमादार  हरेन्द्र कुमार   ने घायलों को मशरक प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया ,जहाँ  चिकित्सा प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह ने घायलों का प्राथमिक  ईलाज करके गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.