Breaking News

बारात में आये आर्केस्टा को लेकर हुआ विवाद को लेकर दूसरे दिन जम कर हुआ मारपीट चार व्यक्ति घायल


पन्नालाल कुमार, सारण।
बारात में आये आर्केष्ट्रा में हुआ विवाद कुछ इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष को विवाद के एक दिन बाद जमकर पीटा और उनके दुकानों को तहस नहस करते हुए ध्वस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आसपास के थानों के बल को मौका ए वारदात पर भेजा गया जिसकी वजह से इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना गड़खा थाना के कदना बाजार की है जहाँ कदना गाँव के दो टोला के निवासी आपस मे भिर गए ।


एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाँस बल्लो से जमकर पीटा। पिटाई से घायल लोगो का प्राथमिक ईलाज  करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि अभी स्थिति पर पुलिस ने काबू पा लिया है लेकिन हालात कब तक सामान्य रहता है यह देखने की बात होगी।लोगो ने बताया की  एक पक्ष के देवतम सिंह,तारकेश्वर सिंह,बालेश्वर सिंह और दूसरे पक्ष के सुनील कुमार जख्मी है |इस विवाद में उमेश राम,कामेश्वर सिंह,प्रभु राम,अजय कुमार दास,राजू राम,लकिचान राम की दुकान में तोडफ़ोड़ हुई है।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.