सारण: ऐतिहासिक तीर्थस्थली धर्मनगरी चिरांद में गंगा महा आरती का आयोजन
![]() |
| महाआरती |
पन्नालाल कुमार, सारण।
गंगादशहरा के मौके पर सारण के ऐतिहासिक तीर्थस्थली धर्मनगरी चिरांद में गंगा को अविरल बनाने के संकल्प को लेकर पिछले एक दशक से चल रहे महाअभियान के 12 वी वर्षगांठ पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमे बरणशी के बटुकों द्वारा काशी हरिद्वार के तर्ज पर अद्भुत नजारा देखने के लिए हजारो लोगो की भीड़ उमड़ी, गंगा महाआरती में मुख्य रूप से सारण एमएलसी ई सचिदानंन्द राय, छपरा से भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, अमनौर से भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, गरखा से पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, कार्यक्रम के सचिव श्रीराम तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने इस आयोजन को सम्बोधित किया।
साथ ही सभी श्रद्धालुओ व अतिथियों ने 2 का मौन धारण कर मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार के शिकार हुए बच्चो पर दुःख जताया और बाकी बच्चो की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना गंगा माता से की, और इस प्रकोप से बिहार सहित पूरे विश्व को बचाने की भी कामना की, इस दौरान हजारो की संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओ ने मा गंगा की आरती में भाग लेकर खुद को गौरवांवित महसूस किया, ये चिरांद राजा मोर्यध्वज की नगरी है, जहाँ राजा ने अपने ही हाथों अपने पुत्र पर आरा चलाया था, साथ ही यहाँ सोन, गंगा , सरयू तीनो का यहा संगम होता है, इसलिये भी यह किसी तीर्थस्थल के जैसा ही है,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.