Breaking News

मोतिहारी: जिले के सभी कुशल युवा केंद्र 23 जून तक बन्द

चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क।
जिले के सभी कुशल युवा केंद्र 23 जून तक रहेंगे बंद।  पूर्वी चम्पारण के डीएलसी श्री कुणाल कुमार ने बताया कि हिट वेव के कारण बीएसडीएम द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में  जिले के सभी संचालित कुशल युवा केंद्र में शिक्षण का कार्य 23 जून तक स्थगित रहेंगे।


साथ ही इस बीच छूटे हुए सेशन को अगले महीने के रविवार को करा कर कोर्स को समाप्त किया जाएगा।  इसकी पुष्टि पूर्वी चंपारण के डीएसएम शशि शेखर ने किया।
   गौरतलब हो कि पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी के आदेश से सूबे के सभी सरकारी व निजी विद्यालय 22 जून तक बंद है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.