सीतामढ़ी: प्रशासन है अलर्ट, सभी विद्यालय 27 तक बंद, गर्मी को ले धारा 144 लागू
![]() |
| जिलाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह व्यवस्था का जायजा लेते हुए |
सीतामढी जिले मे एक ओर जहा भीषण गर्मी और हिट वेभ से लोग बेहाल थे वही डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह पूरे ऐक्शन में नजर आये। पहले तो चमकी बुखार के मद्देनजर आँगन बाड़ी सेविका सहायिका, आशा, एएनएम और सुख फ़ॉर डीएम के सदस्यों को अलर्ट जारी करते हुये अपने अपने क्षेत्र में एईएस की जानकारी और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने का आदेश जारी किया। इसके बाद सभी सरकारी ग़ैरसरकारी शिक्षण संस्थानों को 27 जून तक के लिये स्थगित करने का निर्देश जारी कर दिया, इसके बाद सदर अस्पताल जाकर एईएस मरीज़ों और परिजनों का हाल-चाल लिया और व्यवस्था का जायज़ा लिया।
इतने पर नही रूके डीएम इसके बाद जिले मे चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत अतिक्रमणकारियों पर डंडा चलाते हुये सीतामढी शहर और रीगा मिल चौक पर अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलवाया हलांकि इस दौरान कई बार लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन प्रशासनिक तैयारी के आगे उनकी एक नही चली । उधर रात होते होते डीएम साहब ने हिट वेभ की मौसम विभाग के एलर्ट के मद्देनजर जिले मे धारा 144 लागू कर दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.