Breaking News

घोड़ासहन: भूमिगत जल स्तर नीचे गिरने से लोग कुएं का पानी पीने को मजबूर

आवेदन पत्र
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
44 बनकटवा जिला पार्षद विकास कुमार  ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को अठमोहान गांव में पानी की समस्या को लेकर आवेदन दिया। दिए आवेदन में बताया कि 20 से 25 हजार जनसंख्या वाले गांव में भूमिगत जल का स्तर गिरने से लोग कुआं का पानी पीने को मजबूर है। वही 7 वार्डों वाले गांव में तीन वार्डों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन वोल्टेज नही रहने के कारण मोटर नही चल पाता है


जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा  विद्युत सहायक अभियंता  को दर्जनों शिकायत पत्र दिया गया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिला पार्षद श्री कुमार ने कहा कि यदि इस समस्या का निवारण नहीं हुआ तो घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय से छौड़ादानो मुख्य पथ को जाम किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.