Breaking News

सारण: रेल कारखाना में मनाया गया पुरस्कार समारोह

दरियापुर (सारण)। स्थानीय रेल पहिया कारखाना में रेल सप्ताह पुरस्कार  समारोह का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आर पी सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।जिसके उपरांत समारोह को सम्बोधित करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के उत्कृष्ट कार्य का ही परिणाम है कि कारखाना निरन्तर तरक्की कर रहा है।इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। इस अवसर पर कारखाना में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरष्कृत भी किया गया।जिसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के सचिव सन्नी विश्वजीत समेत 51 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.