Breaking News

छुट्टी के 1 दिन पूर्व ही बंद हुआ विद्यालय, ग्रामीणों में आक्रोश

अमनौर । छुट्टी के एक दिन पूर्व ही मिडिल स्कूल ढोरलाही हुआ बन्द। बच्चे बिद्यालय आकार लौट रहे थे, जिसे देख ग्रामीण हुए आक्रोशत, तीन घण्टा इंतजार के बाद बिद्यालय बन्द देख ग्रामीण बिद्यालय परिसर में पहुँचकर शिक्षको के बिरुद्ध किया प्रदर्शन।
ग्रामीनो का आरोप था कि इस बिद्यालय में कोई नियम कानून है ही नही, ग्रामीण शिकायत करते करते थक गए पर इन शिक्षको का हाल वही रह गया। इससे मतलब नहीं  किसी अधिकारी और नही  शिक्षा कमिटी को ही है,  स्कूली बच्चे  शिक्षा से वंचित हो रहे है । 
प्रदर्शन करते छात्र
शुक्रवार को जहां स्थानीय लोगों ने आसपास के विधालयों को खुला देखा तो हैरान रह गये।  विधालय की कुब्यवस्था व शैक्षणिक ब्यवस्था चौपट किये जाने से नाराज ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे,  इसकी सूचना विभागीय अधिकारी व  डीएम सारण को दी । ग्रामीणों ने अधिकारी  से फोन पर ही विधालय  के कुब्यवस्था से  संबंधित  सारी समस्याएं सुनायी । अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया । प्रदर्शनकारियों में दिनेश साह , राकेश सिंह , डा0 अनिल सिंह , दीपक कुमार , सूरज कुमार , अभिजित कुमार , बिपुल कुमार , राकेश साह , भोला साह , रौशन कुमार , रोहित कुमार एवम दीपक कुमार आदि सहित दर्जनों  का कहना था कि  हेडमास्टर सहित शिक्षको का  गैर हाजिर रहना आम बात सी हो गयी है  । हेडमास्टर व  शिक्षकों की  मनमानी से अभिभावक परेशान है । इसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से शिकायत की गयी । अभिभावकों व छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन सहित विभागीय अधिकारी को अवगत कराया।ताकि ब्यवस्था में सुधार हो सके ।  विधालय का कई बार जांच भी हुआ ।  इनका आरोप है कि  विधालय के भवन निर्माण आधा -अधुरा है । कीचेन शेड व शौचालय नहीं बना । आवंटित राशि गायब हो गये ।  छात्रों की तीन वर्षों से  छात्रवृति व पोषाक नहीं मिल पाएं है ।



 जिस पर अधिकारियों  का कोई ध्यान नहीं है ।  इधर सूचना पाकर एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार व बीईओ के प्रतिनिधि साधन सेवी अनंतदेव हरिवंशी विधालय पहुंचे ।  उसने बताया कि विधालय की कुब्यवस्था व शिक्षकों की अनुपस्थिति से संबंधित कई बार जांच कर कार्रवाई  की गयी है । एमडीएम प्रभारी ने बताया कि विधालय की कुब्यवस्था से संबंधित जांच प्रतिवेदन कार्रवाई के लिये वरीय अधिकारी को भेज दी जायगी ।  द्वय अधिकरियों ने  ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया ।साथ  ही कड़ी कार्रवाई का भरोशा दिया ।इधर हेडमास्टर रामप्रवेश ठाकूर ने कहा प्रखंड के एक शिक्षिका की तीन दिनों पूर्व  हुए निधन को लेकर शोक सभा कर बंद कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.