Breaking News

सारण: महिला से छेड़खानी का मामला दर्ज

दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के ठीका गांव में पड़ोसियों के द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने के साथ ही मारपीट कर चेन छीन लिया गया।इस मामले को लेकर महिला चन्दा देवी के द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।जिसमे पति -पत्नी के साथ बेवजह पड़ोसियों के द्वारा मारपीट करने, छेड़खानी करने एवं गले से सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए एक महिला समेत छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।जिसमे बिंदेश्वर साहनी राजन कुमार राजकुमार विजय कुमार समेत छह शामिल है।पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.