Breaking News

जमीनी विवाद मे ताजबरदस्ती हथियार के बल पर खेत को जोतने का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट (प.च.)

जमीनी विवाद मे जबरदस्ती हथियार के बल पर खेत को जोतने का आरोप लगाया गया है। मामला पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जादवा गांव की है। इस संबंध में मर्जादवा गांव निवासी बुन्नी यादव ने पुरुषोत्तमपुर पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी दीपू प्रसाद, रामाकांत प्रसाद, गणेश प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद, सरोज प्रसाद, त्रिवेणी पटेल हथियार से लैस होकर आए और मेरे खेत को जबर्दस्ती ट्रैक्टर से जुताई करने लगे। जब मैं और मेरी पत्नी मना करने गये तो दीपू प्रसाद ने मेरे ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया जिसमें मेरे दाहिने हाथ का कलाई कट गया।


 मैं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया तब मेरी पत्नी बीच बचाव कर रही थी तो मुझे और मेरे पत्नी को भी लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर किया जाने लगा। तथा मेरे पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र गणेश प्रसाद ने छीन लिया। इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.