भारी मात्रा में नेपाली सौफी शराब स्कॉर्पियो बाइक सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार
![]() |
| जब्त नेपाली सॉफी शराब |
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी। भारत- नेपाल सीमा के पिलर सं haiख्या 301/2/6 के समीप से एसएसबी के 51 वी बटालियन के जवानों ने दो शराब तस्कर को चार पहिया स्कार्पियो व बाइक के साथ धरदबोचा तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी, बलदेव महतो के पुत्र मनोज कुमार, व लोरिक महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। उपसेनानाय सत्यंद्र कुमार ने बताया कि शराब की तस्करी की गुप्त सूचना पाकर अपनी जवानो को निर्देश दिए गए थे।
साथ घात लगाए जवानो तभी नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में स्कार्पियो नम्बर एच आर56 3789 व लाल कलर की टीवीएस अपाची बाईक बिना नम्बर इस पर लदे 3570 बोतल तीन सौ एमएल की नेपाली शौफी शराब के साथ दो तस्करों ने नेपाली क्षेत्र से नैनही नवाही की रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने लगे तो जवानो ने रुकने की आवाज दी। आवाज सुनते ही दोनों तस्कर भागना शुरू किया जवानो ने खदेड़कर धरदबोचा जप्त की गई शराब बाइक व स्कार्पियो की कीमत अंतर्राष्टीय मूल्य लगभग 16 लाख रुपया आंकी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.