12 घण्टों के अंदर विभिन्न घटनाओं में आधा दर्जन घायल
मशरक(सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र में बारह घंटों के अन्तराल में मारपीट समेत सड़क दुर्घटना की अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।मशरक थाना क्षेत्र के बन्सोही बेसिक स्कूल के पास मशरक मलमलिया सिवान हाइवे सड़क पर गोढना गाँव निवासी छोटू साह (28वर्ष)पिता कन्हैया साह, नागेन्द्र कुमार (20वर्ष)दशरथ साह बारात जाने के दौरान अज्ञात वाहन से उनकी मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गइ।
जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गाँव निवासी हरेराम सिंह (38वर्ष)पिता राम प्रवेश सिंह मिट्टी काट कर भरने वाले लोडर के बकाया वसूलने के दौरान मारपीट मे घायल हो गए । श्याम बाबू सिंह(45वर्ष)पिता शिवपूजन सिंह गाँव चकिया मशरक निवासी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, वे अपनी बेटी की परीक्षा का फार्म भरने छपरा जा रहें थे तभी सढवारा बाजार के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया,
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
जिससे वे मोटरसाईकिल समेत सड़क पर गिर गयें जिन्हें स्थानीय लोगों ने मशरक प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया । वहीं पैतृक संपत्ति के विवाद में मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी खंजाहा निवासी रामावती देवी (50वर्ष)पति राम प्रवेश राय के पट्टीदार ने दाब मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया।
जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया । मशरक तख्त निवासी जितेन्द्र माँझी की पाँच वर्ष की बेटी रिकी कुमारी को टेम्पु ने धक्का मार दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । आधा दर्जन लोग मारपीट समेत सड़क दुर्घटना की अलग-अलग की घटनाओं में घायल हो गए । स्थानीय मशरक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.