Breaking News

!! दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को दिया गया प्रशिक्षण !!

राहुल कुमार /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण /बिहार।


-
घोड़ासहन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पुरनहिया स्थित संकुल संसाधन केंद्र परिसर में आज 15 जून 2019 शनिवार को संकुल समन्वयक प्रकाश चंद्र प्रसाद की अध्यक्षता /नेतृत्व में समावेशी शिक्षा संभाग के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में नवीन कुमार, मनोज कुमार यादव एवं प्रमोद कुमार विद्यार्थी के द्वारा बताया गया कि दिव्यांग बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। स्नेह पूर्वक पढ़ाई एवं अन्य कार्यों के लिए प्रेरित करें।


ताकि उसे किसी प्रकार का भय न हो। सरकारी स्तर पर दिव्यांग बच्चों के लिए कई सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण में संकुल संचालक रामचंद्र बैठा के अलावे प्रकाश कुमार संजय कुमार, देवराम आदि शिक्षको के साथ साथ अन्य ग्रामीण व संकुल आधीन अभिभावक उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.