Breaking News

घोड़ासहन: छापेमारी में 32 बोरा चावल व 40 बोरा गेहूं हुआ जब्त

जब्त राशन
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
शनिवार की दोपहर घोड़ासहन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा घोड़ासहन जगदम्बा नगर के मातेश्वरी मंदिर के पास संजय कुमार के किराना दुकान में छापेमारी कर 32 बोरा चावल व 40 बोरा गेहूं को जब्त किया,  जब्त चावल व गेहूं मुर्गी के दाने के प्लास्टिक के बोरे में पैक था। वही चावल के बोरे को प्रति बोरा लगभग 50 kg एवम गेहूं को प्रति बोरा लगभग 55 kg वजन का बताया जा रहा है।


मेंटर पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि उक्त सूचना मुखिया के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी  को दी गई थी, जिसके अलोक में यह छापेमारी की गयी है, उन्होंने बताया की हमलोग आंगनबाड़ी केंद्र की जाँच दूसरे जगह कर रहे थे लेकिन सूचना मिलते ही यहां पहुँचकर संजय कुमार के यहाँ से रखे अनाज को जब्त कर अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है, वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी  राजीव कुमार का कहना है कि मामले में फ़िलहाल अज्ञात के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी, बिना पंजी देखे व जांच किये किसी के विरुद्ध अभी प्राथमिकी दर्ज नही करा सकते। वही किराना दुकान के मालिक का कहना है कि उक्त राशन एक स्थानीय डीलर के द्वारा गिराया गया था, जिसके देखरेख के बदले में हमे (संजय कुमार) 500 रुपये मिलाता है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.