सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाल हुई सीतामढ़ी महोत्सव का आयोजन
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
जानकी जन्मभूमि सीतामढी में सीतामढी महोत्सव की धूम रही ।तीन दिवसीय इस महोत्सव का आग़ाज़ सामाजिक कुरितियो के विरूद्ध जागरूकता रैली के साथ हुई। जिसका नेतृत्व डीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला कर रहा था रैली में भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान के वेश मे सजे कलाकार भी हुये शामिल। वही इस दौरान शहरवासियों ने पुष्प वर्षा से रैली का स्वागत भी किया। इसके बाद महोत्सव स्थल पर कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, कुश्ती भी शामिल था।
वही दूसरे चरण में मुंबई से आये नामचीन कलाकारों के सत्र का प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया, वही बाहर से आये कलाकारों ने जमकर शमा बाँधा और लोग मंत्रमुग्ध हो गये ।ग़ौरतलब हो कि हर बार महोत्सव जानकी जन्मोत्सव पर अप्रैल माह में मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार आम चुनाव को लेकर महोत्सव की तारीख़ आगे बढ़ा दी गयी थी। डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने पूरे आयोजन की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.