सारण: जदयू का सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न।एक क्रियाशील सदस्य अपने बूथ पर बनाएगे 25 सदस्य
पन्नालाल कुमार, छपरा (सारण)। जिले के छपरा परिसदन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 8 जून से पार्टी का सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर प्रारम्भ करने जा रहा है जिसको लेकर जद यू के विधायको, पार्षदों, पूर्व विधायको पूर्व पार्षदों, जिलाकार्यकरिणी , जिला के विभिन्न प्रकोष्टो के जिला अध्यक्ष एवम पदाधिकारियो, जिले के सभी प्रखड अध्यक्षो ,सहित सभी वरीय कार्यकर्ताओ की बैठक जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया गया।
जिस बैठक में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि इस सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितीश कुमार अपने बूथ से 25 वोटरो को सदस्य बनाकर करेगे ।वही इस अभियान में जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष व् अन्य जिला व् प्रखंड के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष अपने बूथ से 25 वोटर को पार्टी का सदस्यता दिलाकर खुद क्रियाशील सदस्य बनेगे।मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया की यह 2019-22 के लिए सदस्यता अभियान चलेगा जो 5 जुलाई तक पूर्व के अपेक्षा अधिक लक्ष्य है जिसे आप सबो के सक्रिय सहयोग से सम्पन्न होना है ।सदस्यता अभियान की प्रति एक एक वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओ तक पहुंच जाएगा।12 जुलाई तक सभी भरे हुए सदस्यता पत्र को पार्टी कार्यालय में जमा करना है ।वही 19 जुलाई को पार्टी के मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा ततपश्चात पार्टी के पदधिकार्यो का चुनाव सम्पन्न होगा।मौके पर समन्वयक संतोष कुमार महतो सहित सभी प्रखड व् पंचायत स्तर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।राज्य सलाहकार समिति के सदस्य श्री बैजनाथ प्रसाद विकल ने कहा के हम सब अपने अपने बूथ पर जा कर पार्टी का सदस्य बनाये एकमा विधायक श्री धूमल सिंह ,मंत्री गौतम सिंह ,पूर्व विधायक मंटू सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ,मुरारी सिंह ,सत्यप्रकाश यादव ,गुड्डू खाँन ,दरयापूर प्रखण्ड अध्यक्ष मैनेजर सिंह ,चंद्रभूषन पंडित , नीरज राम ,मनोज पटेल ,संजीव सिंह ,ईस्वर राम ,हँसनैन अंसारी ,राखी कुशवाहा ,बाल्मीकि पाठक ,सत्यनारायण सिंह ,शहाबुद्दीन म्न्सुरी ,टन्नु सिंह ,राजकुमार कुशवाहा , आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.