Breaking News

सीतामढ़ी: मध्य रात्रि में जिलाधिकारी ने चलाया सघन जांच अभियान

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
मध्य रात्रि में  टॉल प्लाजा पर पहुँचकर डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह  ने चलाया सघन जाँच अभियान। एक लाख से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गयी। 11 शराबी पकड़े गए। ब्रेथ एनलाइजर से शराब पीने की हुई पुष्टि। जाँच अभियान में उत्पाद विभाग एवम परिवहन विभाग की टीम शामिल। कई ओवर लोडेड वाहन भी पकड़े गए। कई शराबी प्रशासन की टीम को देखते ही भागने के प्रयास करने लगे,जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। इस अभियान में डीडीसी प्रभात कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जाँच अवधेश राम,डीटीओ चितरंजन प्रसाद,डीपीआरओ परिमल कुमार,डीआईओ मुकेश कुमार,उत्पाद अधीक्षक,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक मनीष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.