Breaking News

बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर बालकों को मुक्त कराएं जिलाधिकारी

पनालाल कुमार की रिपोर्ट सारण।
जिला अधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बाल श्रम के विरूद्ध जनजागरण अभियान विभक्ति एवं पर्यवेक्षण हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई, जिसमें जिला अधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सर्वप्रथम छपरा नगर निगम क्षेत्र में आज से ही बाल श्रम उन्मूलन के विरोध अभियान चलाई जाए । इस हेतु गठित धावा दल शहर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की प्रावधान के अनुसार नियोजन को दंडित करते हुए बालकों के  पुनर्वास की व्यवस्था कराए  ।
जिलाधिकारी ने कहा कि पहले नगर निगम क्षेत्र को टारगेट किया जाए प्रत्येक दिन 11 स्ट्रेट पथ को चुना जाए और कार्रवाई की जाए कम से कम 50 दुकानों का सिलेक्शन प्रतिदिन किया जाए कार्रवाई के साथ साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाई जाए लोगों को यह बताई जाए कि बाल श्रम प्रतिबंधित है और दोषी नियोजर को पर ₹20000 तक की आर्थिक दंड लगाई जा सकती है जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन एक सामाजिक अभियान होना चाहिए इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है इस संबंध में नगर आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक को सूचित किया जा सकता है टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप महापौर नगर निगम छपरा नगर आयुक्त उपायुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान श्रम अधीक्षक डीपीओ आईसीडीएस मानस केसरी नाथ दीक्षित चाइल्ड लाइन आदि उपस्थित थे।
बैठक के बाद जिलाधिकारी के द्वरा हरि झंडी दिखाकर बालश्रम अनुमूलन रथ को रवाना किया गया ।इस रात के माध्यम से 20 जून तक नगर निगम सहित सभी नगर पंचायतो में सभी बाल श्रम के बिरुद्ध जन चेतना का संदेश दिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.