Breaking News

सुगौली: डॉक्टर की लापरवाही से गयी बच्ची की जान

पीयूष शरण, सुगौली।  थाना क्षेत्र के भटहाँ पंचायत के खोदानगर की एक जख्मी बच्ची का इलाज नीम हकीम खतरे जान डिग्री वाले  ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा किए जाने और डॉक्टर के द्वारा इलाज में लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के भटहा पंचायत के खोदानगर निवासी शेख हसमुद्दिन की 10 वर्षीय पुत्री सकरीन परवीन घर मे रखी फसूल से घायल हो गई। जिसके इलाज के लिए परिजन गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां ग्रामीण चिकित्सक डॉ सुदामा ने उसका इलाज किया। परन्तु घायल बच्ची की स्थिति और गंभीर होती देख परिजन मोतिहारी लेकर चले जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजन शव को लेकर थाना पहुंचे।और थानाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र को पूरी घटना की जानकारी दी साथ ही घटना को लेकर चिकित्सक के खिलाफ थाना में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.