Breaking News

बिहार से मध्य प्रदेश पहुँचकर किसानों को श्रद्धांजलि दिये गोविंद सिंह

चंपारण टुडे न्यूज डेस्क।
चम्पारण किसान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय युवा शक्ति के कार्यकारिणी अध्यक्ष गोविंद कुमार सिंह गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर पहुँच कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किये ।  6 जून 2017 को किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे जिसमें  गोली चलने से 6 किसान शहीद हो गए थे । गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले स्थित टकरावद गांव में श्रधांजलि दी गयी जिसमे अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक एवं किसान मसीहा वी एम सिंह , महाराष्ट्र से आये पूर्व सांसद सह किसान नेता राजू अण्णा शेट्टी तथा देश भर से आये हुए किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने  श्रधांजलि दी ।
वही मौके पर मौजूद चम्पारण किसान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद कुमार सिंह ने श्रधांजलि देने के बाद सरकार पर नाराज होते हुए कहा कि दो साल हो गए है किसानों को शहीद हुए लेकिन न उनकी माँगें पूरी हुई और न ही उनके परिवार को न्याय मिल और  आज राज्य और केंद्र में किसान विरोधी सरकार आ गयी है जो न कि किसानों की समस्याओं को सुनती है और न उनकी समस्याओं का कोई समाधान कर रही है ।

 श्री सिंह ने कहा कि अब तो किसानो को उनके अधिकार माँगने पर सरकार खुलेआम उनपे गोलियां चला रही है और उनकी हत्या की साजिश कर रही है , किसान नेताओं को फ़साने का काम कर रही है ये सरकार । मैं सरकार से माँग कर्त हु की किसानों को कर्जमुक्त करो एवं उनके फसल का सही दाम दो अन्यथा किसान एक बड़ी जन आंदोलन करने को विवश होंगे । जय किसान जय नौजवान । जय चम्पारण जय बिहार जय भारत ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.