Breaking News

सुगौली: नप कार्यपालक पदाधिकारी ने उप मुख्य पार्षद पर दर्ज कराया केस

पीयूष शरण, सुगौली।     
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने साथ उप मुख्य पार्षद द्वारा दुर्व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा डालने, गैरकानूनी तरीके से विभागीय काम कराने, गाली-गलौज करने और कार्यालय में आकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया है। ईओ रणजीत कुमार के द्वारा नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा पर दर्ज कराये गए केस के अनुसार जिलाधिकारी से प्राप्त पत्र के आलोक में उन्हें बुधवार को सुगौली गांव में ईद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर जाना था। जिसको लेकर उन्होंने गाड़ी के चालक और नप कर्मी प्रकाश कुमार को गाड़ी लाने के लिए भेजा।ड्राईवर जैसे हीं गाड़ी लेकर नप गेट पहुंचा कि उप मुख्य पार्षद श्री शर्मा के द्वारा गाड़ी को रोक दी और चाभी छीनने का प्रयास किया गया। ड्राईवर ने जिसकी सुचना मुझे दी। सुचना पर मैं कार्यालय पहुँच प्रधान सहायक प्रमोद पासवान, शमशेर आलम और प्रकाश कुमार के साथ गाड़ी पर सवार हो कार्यालय गेट से निकलना चाहा कि श्री शर्मा ने मेरे गाड़ी के सामने अपनी बाइक लगा दी। और मुझे और कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए गाड़ी की चाभी छीन ली। जब मैंने डीएम साहब का विभागीय पत्र दिखाया तो श्री शर्मा ने उसे लेते हुए फाड़ दिया। मैं अपने साथ ऐसा होते देख थाना को फोन किया और पुलिस के पहुँचने के बाद हीं मैं मुक्त हो सका। बुधवार को हीं संध्या चार बजे मुझे पटना ज्ञान भवन में मुख्यमन्त्री की अध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला में भाग लेना था जहाँ मैं नही जा सका। उप मुख्य पार्षद द्वारा पूर्व में नप क्षेत्र की ठीका पर सफाई करायी गई थी जिसके एग्रीमेंट का समय समाप्त हो चूका है। जिसको गैरकानूनी तरीके से कराये जाने को लेकर बार-बार श्री शर्मा द्वारा मुझ पर गलत तरीके से दवाब बनाया जाता रहा है। ईओ श्री कुमार ने बताया कि इसकी सुचना जिला प्रशासन के साथ-साथ विभाग के वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.