Breaking News

थाने से चंद कदमों की दूरी पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
जिले में अपराधियों का मनोबल अपने चरम पर है। उन्हें कानून और पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। बीती रात बैखौफ अपराधियों ने अपने बढ़े मनोबल का परिचय देते हुए थाने से महज चंद कदम की दूरी पर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। बेखौफ अपराधियों ने जिले के नगर थाना क्षेत्र से ठीक सटे मंदिर के दान-पात्र को लूट लिया। वहीं विरोध करने पर पुजारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में गंभीर रुप से घायल पुजारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


बता दें कि जिले में इनदिनों अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। लूट और रंगदारी की मांग आम बात हो गई है। आलम यह है कि पुलिस से बार-बार सुरक्षा की गुहार लगाने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से व्यवसायियों में खौफ व्याप्त है। वहीं पुजारी की हत्या के प्रयास और मंदिर में हुई लूट की घटना से वे और भी आतंकित हो चुके है और पलायन करने की सोच रहें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.