Breaking News

घोड़ासहन: एईएस की खबर निकली भ्रमक नहीं निकाला कोई संगदिध मरीज

बुखार ठीक होने के बाद सभी को किया गया हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

राहुल कुमार, घोड़ासहन।

घोड़ासहन (पूर्वीचम्पारण) भारत नेपाल सीमावर्ती घोड़ासहन एवम् बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के मीडिया में एईएस की अपवाह खबर को घोड़ासहन चिकित्सा प्रभारी ने खंडन करते हुए बताया की अभी तक यहाँ से एईएस का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है, जो बच्चे बुखार की शिकायत पर स्थानीय  पीएचसी आये थे उन्हें सकुशल डिस्चार्ज कर दिया गया है , जिसमे एक मरीज के परिजनो को संतुष्टी नहीं मिलने पर  सदर हॉस्पिटल रेफेर किया गया , जिसमे उसके अभिभावक चाइल्ड स्पेस्लिस्ट डॉ से दिखाने की बात कही हालांकि इसमें भी कही से एएसई  का लक्षण नहीं था।


उक्त बाते घोड़ासहन के प्रभारी चिकत्सा पदाधिकरी प्रेमसागर प्रसाद ने मिडिया के माध्यम से जानकारी दी। बताते चले दो दिनों से एक प्रिंट मीडिया द्वारा एक दिन में एईएस के चार मरीज तथा दूसरे दिन तीन मरीजो की मिलने की खबर छपी थी , जिसके बाद इस खबर की  पड़ताल की गयी तो ये खबर भ्रामक मात्र निकली ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.