Breaking News

भलुवहियां(लुकही माई) में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के जलयात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

मुकेश कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भलुवहियां गांव के लुकही माई स्थानों पर आयोजित दस दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में भब्य जलयात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर गाजे-बाजे के साथ हाथी और दो-चार पहिये वाहनों के बीच एक हजार एक कुँवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर नौकठवा तिलावे नदी के समीप जलभोझी कर उसके बाद यज्ञ स्थल तक स्थापित की गई।
यज्ञ के यज्ञाचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित सत्यदेव मिश्रा ने बताया कि 30 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यज्ञ अवधि में केशवाचार्य महाराज के द्वारा प्रतिदिन प्रवचन किया जाएगा। साथ ही वृंदावन से रासलीला को भी बुलाया गया है। यज्ञ में आने वाले भक्तों के लिए अन्य भक्तियुक्त कार्यक्रम का भी आयोजन प्रस्तावित है। यज्ञ में आचार्य सत्यदेव मिश्रा के सहयोगी आचार्यों में पंडित अनुराग पांडेय, अरविन्द दूबे, राहुल दुबे, अनिल पांडेय, पंडित प्रदीप शामिल हैं।


आचार्य सत्यदेव मिश्र ने बताया कि यह यज्ञ विश्व की शांति व कल्याण के लिए किया जा रहा है। मौके पर जलयात्रा में मुखिया पति संजय कुमार पांडेय, जीतन सिंह, सुशील प्रसाद, पूर्व सरपंच सह सरपंच पति रविकांत रौशन, समिति सदस्य पति सुशील प्रसाद, राजेश कुशवाहा, हरि महतो, प्रयाग महतो, विनय कुमार, इत्यादि सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.