रक्तदान के क्षेत्र में होगी एक नई क्रांति का आगाज -पुलिस अधीक्षक सारण
पन्नालाल कुमार, सारण।
![]() |
| कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि |
तत्पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंटू कुमार यादव ने स्वयं रक्तदान कर किया रक्तदान शिविर में इसके साथ ही साथ 53 रक्त वीर युवाओं ने रक्तदान किया जिसमें मुख्य रुप से पुलिस प्रसिडेंट ब्रजेश सिंह, विवेक कुमार राजू पंडित, मीना कुमारी, विश्वजीत तिवारी, मुनेश कुमार, मयंक सिंह, मनीष कुमार, मनोज कुमार, अकाश राज, सिकंदर कुमार, चंदन कुमार, सुधांशु कुमार, राकेश रंजन, किशन कुमार, सूरज कुमार यादव, पुरुषोत्तम कुमार, अमित कुमार सिंह, राजीव कुमार, पंकज कुमार, सोनू कुमार, सौरभ आनंद एवम विनय सिंह आदि शामिल थे।
तत्पश्चात पिछले 1 वर्षों में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 रक्तवीर युवाओं को सम्मानित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक सारण हरकिशोर राय के साथ रचना पर्वत, मंटू कुमार यादव, मकेशर पंडित, गजेंद्र कुमार, ब्रजेश सिंह, पवन कुमार सिंह, प्रियंका, अरुण कुमार, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, अली अहमद , सत्यानंद यादव, विश्वजीत कुमार तिवारी, कृष्ण मोहन कुमार, मनीष कुमार सिंह, राजू पंडित, महावीर प्रसाद, रंजन यादव, मुन्ना कुमार तथा भारती कुमारी शामिल थे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राय ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, सभी युवाओं को आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि आने वाले समय में रक्त की कमी से किसी की जान ना जाए और इसके लिए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के युवा सदस्य जो प्रयास कर रहे हैं वह काफी सराहनीय है। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अति देवानंद महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा होती है और हम रक्तदान कर अगर किसी को एक नई जिंदगी देते हैं तो उससे बड़ी सेवा और कुछ नहीं हो सकती है। रक्तदाता सम्मेलन में शालू जायसवाल एवं मनोज कुमार द्वारा देशभक्ति से लबरेज सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सब को भावविभोर कर दिया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन नेहा गुप्ता धन्यवाद ज्ञापन मंटू कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस सार्जेंट पुरुषोत्तम सिंह, अस्पताल प्रबंधक अजय कुमार, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्य रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार, संजीव चौधरी, अभय कुमार, सन्नी सुमन, आरती कुमारी, सुनीता कुमारी, कृष्ण मोहन, अभिमन्यु, विश्वजीत, किशन, सत्यानंद, मुन्ना, संगीता, अर्चना, सोनी, नेहा, राहुल, सुमन, रोशनी, गजेंद्र, ममता, अरुण, इंजीनियर, रिम्मी, गिन्नी, दीपा, ममता, ब्लड बैंक से मेडिकल टीम लेकर आए हुए डॉ किरण ओझा, धर्मवीर कुमार, मनोज कुमार, शिव नारायण प्रसाद आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.