नमस्ते कर आशीर्वाद लेने का कराया संकल्प: डॉ मधु पोद्दार
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
ग़ाज़ियाबाद,शुक्रवार 07-06-2019। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद विकास एवं अखिल भारतीय योग संस्थान रजि.के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम,नेहरू नगर में आयोजित 7 दिवसीय बाल संस्कार एवं योग शिविर के पंचम दिवस पर योग शिक्षक श्री सुभाष गर्ग जी ने दीप प्रज्वलित किया।
आज भी वीर जी श्री सुरेन्द्र सिंह जी,डॉ आर्य एवं साथियों ने शिविरार्थियों सहित राष्ट्रियगान सामूहिक रूप से सत्र के शुरुआत में गाया तथा भारत माता की जय,वन्दे मातरम के नारे लगवाए जिससे देशभक्ति की माहौल बना।
मंच संचालक डॉ प्रदीप त्यागी जी ने ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मंत्र से सत्र को प्रारम्भ किया।
योग शिक्षक श्री शिव दत्त जी ने शिविरार्थीओ को हाथों पैरों, आंखों व गर्दन के सूक्ष्म अभ्यास व वृक्षासन,त्रिकोण आसान का अभ्यास कराया और इसके लाभों की चर्चा की।
चार दिन से सीख रहे शिविरथियों में से दो बच्चों ने सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र सुनाए फिर मुख्य संयोजक व योग शिक्षक श्री के के कोहली जी ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और इसके लाभों की चर्चा की।
योग शिक्षिका श्रीमती वीना वोहरा जी ने शवासन में विश्राम कराया ओर इसके लाभों की चर्चा की, मुस्कुराते हुए बालमचलनासन कराकर बैठाया।
योग शिक्षक श्री प्रवीण आर्य जी ने एक सुन्दर गीत "ओ३म् का सिमरण किया करो,प्रभु के सहारे जिया करो,जो दुनियॉ का मालिक है,नाम उसी का लिया करो,सुनाकर भक्तिमय वातावरण बना दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मधु पोद्दार जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर सम्बोधित किया अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम आयोजकों का सुन्दर आयोजन के लिये आभार व्यक्त किया और खानपान विषय पर विस्तृत चर्चा की।हरी सब्ज़ियां, अंकुरित भोजन,फल आदि खाने पर बल दिया ओर कहा इससे हम निरोग रहते हैं,फ़ास्ट फूड्स बर्गर, चाऊमीन,कोल्ड ड्रिंक्स आदि न लेने की सलाह दी,कहा इससे पाचन तंत्र खराब होता है,उन्होंने बच्चों को प्रातः काल उठने पर घर पर मौजूद माता पिता व अन्यों को *नमस्ते कर आशीर्वाद लेने का संकल्प कराया* और बताया कि इससे आपकी आयु,विद्या,यश और बल नित्य बढ़ते है।
शिविरार्थियों को संस्थान के संगठन मंत्री श्री मनमोहन वोहरा जी ने सर्वांगासन का अभ्यास ओर ओ३म् की ध्वनि का गुंजन कराया और शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी।
योग शिक्षिका श्रीमती रेखा गुलाटी व अंजू गोयल जी ने सुन्दर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया जिसे देखकर बच्चों ने सुन्दर अभ्यास किया।
योग शिक्षिका दर्शना मेहता जी ने योग पर एक रचना सुनाई जोकि के प्रति आकर्षण का केन्द्र रही।
संस्थान के उपाध्यक्ष श्री अशोक शास्त्री जी ने तालासन व हास्यासन कराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती विनीता चौधरी,अंजू बाला,अनिता अग्रवाल,सर्वश्री राकेश मित्तल,विजय जिंदल, सतीश गर्ग आदि मौजूद रहे।
श्रीमती दीपा गर्ग,रीतू सिंघल व साथियों ने शांति पाठ कराया व प्रसाद वितरण के साथ सत्र को सम्पन्न कराया।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.