Breaking News

पश्चिमी चम्पारण: अज्ञात शव बरामद

अमित कुमार, रामनगर प• च• (बिहार)।
रामनगर लौरिया पथ पर बैकुंठवा बर्गजवा के बीच एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुँचे रामनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एस आई नीतेश कुमार, आर के सिंह ने आस पास के लोगों से जानकारी लिए ।ग्रामीणों ने बताया कि मृत व्यक्ति अर्द्धविक्षिप्त भिखारी है जो कई दिनों से आसपास भटक रहा था ।काफी अस्वस्थ होने व भोजन पानी की समुचित ब्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क के किनारे मृत पाया गया है ।


मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने स्थानीय मुखिया, सरपंच प्रतिनिधी, बी डी सी व ग्रामीणों के उपस्थिति में पंचनामा भरकर मृत व्यक्ति के शव को स्थानीय मुशलिम समुदाय के लोगों को अन्तिम संस्कार (मिट्टी मंजिल )  मुशलिम रीति रिवाज से करने के लिए सौप दिया गया ।क्योंकि मृत भिखारी को एक अज्ञात मुशलिम के रूप में पहचान किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.