सुगौली रेल पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायल को उपलब्ध करायी चिकित्सा
पीयूष शरण, सुगौली/पू च। रेल से यात्रा कर रहे एक घायल यात्री का सुगौली रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाज कराया।घटना गुरुवार की है जब गोरखपुर से हावड़ा जानेवाली पूर्वांचल एक्सप्रेस हावड़ा जा रही थी।जिस पर नरकटियागंज से हावड़ा जाने के लिए एक परिवार सवार हुआ। ट्रेन चलने के क्रम में पटरी से एक पत्थर उड़ कर यात्रा कर रही प्रिया पाल(20) के आँख के ऊपर लग कर कट गया और खून निकलने लगा। पैसेंजर ने इसकी सुचना ट्रेन में चल रहे स्कॉट पार्टी को दी।बस्कॉट टीम ने तुरन्त इसकी जानकारी सुगौली रेल थाना को दी।
इस बाबत सुगौली रेल थानाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने बताया कि उन्हें जैसे हीं ट्रेन के स्कॉट टीम से इसकी सुचना मिली उन्होंने तुरन्त स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल टीम लेकर प्लेटफार्म पहुंचे और ट्रेन के पहुँचते हीं तुरन्त घायल का इलाज किया गया। साथ हीं घायल को आवश्यक दवा उपलब्ध करायी गई जिसके बाद ही ट्रेन रवाना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.